एक करोड़ के याबा टैबलेट के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 08 Nov 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
एक करोड़ के याबा टैबलेट के साथ तीन गिरफ्तार

एसटीएफ के पुलिस कर्मियों ने आनंदपुर इलाके से किया गिरफ्तार कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुप्त जानकारी के आधार पर आनंदपुर इलाके से प्रतिबंधित याबा टैबलेट के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपियों के नाम मेहर अली, सिराजुल शेख और इंद्रजीत दास हैं. तीनों के पास से […]

विज्ञापन

एसटीएफ के पुलिस कर्मियों ने आनंदपुर इलाके से किया गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुप्त जानकारी के आधार पर आनंदपुर इलाके से प्रतिबंधित याबा टैबलेट के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये आरोपियों के नाम मेहर अली, सिराजुल शेख और इंद्रजीत दास हैं. तीनों के पास से 50 पैकेटों में एक लाख याबा टैबलेट जब्त किये गये. इसका वजन 11 किलो 400 ग्राम बताया गया था. जिस कार से ये लोग इसकी सप्लाई करने कोलकाता की तरफ आ रहे थे, उस कार को भी जब्त कर लिया गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि ड्रग्स तस्कर नशे की गोलियों की सप्लाई करने कोलकाता की तरफ आनेवाले हैं.
इस जानकारी के बाद एसटीएफ की टीम ने निगरानी रख कर आनंदपुर इलाके में इस गैंग के मौजूद होने की जानकारी हासिल की. इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस के साथ मिल कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों कहां से ये टैबलेट लेकर आये थे और किन्हें सप्लाई करने जा रहे थे, इन सवालों का जवाब उनसे जानने की कोशिश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola