दक्षिण दिनाजपुर में सक्रिय हथियार सप्लायर महानगर से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण दिनाजपुर में सक्रिय एक हथियार सप्लायर को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया. उसके पास से पांच अत्याधुनिक हथियार व मैगजीन जब्त किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपी का नाम खैरुल आलम (38) है. वह दक्षिण दिनाजपुर का रहनेवाला है. उसे शुक्रवार दोपहर को मैदान स्थित मेयो रोड के […]

विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण दिनाजपुर में सक्रिय एक हथियार सप्लायर को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया. उसके पास से पांच अत्याधुनिक हथियार व मैगजीन जब्त किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपी का नाम खैरुल आलम (38) है. वह दक्षिण दिनाजपुर का रहनेवाला है. उसे शुक्रवार दोपहर को मैदान स्थित मेयो रोड के पास से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
ज्वायंट सीपी (एसटीएफ) शुभंकर सिन्ह��� सरकार ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि मैदान इलाके में हथियारों की सप्लाई के लिए एक व्यक्ति दक्षिण दिनाजपुर से कोलकाता आनेवाला है. इस जानकारी के बाद एसटीएफ की टीम को मैदान इलाके में होनेवाली संदिग्ध गतिविधि की निगरानी के लिए तैनात किया गया था.
शुक्रवार दोपहर को संदेह के आधार पर खैरुल आलम को पकड़ा गया. जांच करने पर उसके पास से पांच अत्याधुनिक हथियार जब्त किये गये. उसे कौन इन हथियारों की सप्लाई करता था और कोलकाता में वह इन हथियारों को किसे सप्लाई करने आया था. उससे पूछताछ कर इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola