पश्चिम बंगाल : पुलिस हिरासत मे व्यक्ति की मौत, भीड़ ने किया पुलिस चौकी पर हमला, कई जख्‍मी

Updated:
विज्ञापन

मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे स्थानीय लोगों में तनाव फैल गया. सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को देर रात स्थानीय लोगों ने मिल्की पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी. इस घटना में चार पुलिसकर्मी जख्मी […]

विज्ञापन

मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिससे स्थानीय लोगों में तनाव फैल गया. सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को देर रात स्थानीय लोगों ने मिल्की पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी. इस घटना में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.

विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि 55 वर्षीय ऐनुल खान को सात अन्य लोगों को साथ पुरातन भगबानपुर से जुआ खेलते हुए पकड़ा गया था. थाने लाने के बाद उसने तबियत बिगड़ने की शिकायत की. उसे मालदा मेडिकल कालेज भेजा जा रहा था लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस उत्पीड़न से उसकी मौत का आरोप लगाकर अस्पताल नहीं ले जाने दिया.

उन्होंने बताया कि भीड़ ने एक पुलिस वाहन को तोड़फोड़ दिया और पुलिस वालों को भी जख्मी कर दिया. हमला करने वालों ने दूसरे आरोपीयों को भी छुड़ा लिया और चौकी को आग लगा दी. इस आगजनी में बहुत से जरुरी दस्तावेज जल कर राख हो गये. घटना के दौरान खान की मौत हो गयी और चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधीधक ने बताया कि छापेमारी कर के 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पर लोगों का इस तरह से हमला बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.

उन्होंने बताया कि स्थिति काबू करने के लिए पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी घटनास्थल पर तैनात की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola