बच्चा चोर के संदेह में पांच को भीड़ ने पीटा, बचाने गये पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा

Updated at : 02 Oct 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चा चोर के संदेह में पांच को भीड़ ने पीटा, बचाने गये पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा

स्थिति नियंत्रण के लिए किया गया लाठी चार्ज, गिरफ्तार होंगे हमलावरपानागढ़ : बीरभूम जिले में सिउड़ी थाना अंतर्गत हॉटजन बाजार में मंगलवार को शिशु चोर के संदेह में स्थानीय ग्रामीणों ने दो बहरूपिया समेत पांच लोगों की पकड़ कर सामूहिक पिटाई की. सूचना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ उपद्रवियों ने धक्का-मुक्की और पुलिस […]

विज्ञापन

स्थिति नियंत्रण के लिए किया गया लाठी चार्ज, गिरफ्तार होंगे हमलावर
पानागढ़ :
बीरभूम जिले में सिउड़ी थाना अंतर्गत हॉटजन बाजार में मंगलवार को शिशु चोर के संदेह में स्थानीय ग्रामीणों ने दो बहरूपिया समेत पांच लोगों की पकड़ कर सामूहिक पिटाई की. सूचना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ उपद्रवियों ने धक्का-मुक्की और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की. स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने सभी पांच घायलों को सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इलाके में उत्तेजना है. पुलिस जांच अभियान चला रही है.

ग्रामीणों ने कहा कि मंगलवार की दोपहर वाहन पर सवार होकर आये दो बहरूपिया समेत पांच लोग इधर-उधर घूम रहे थे. स्थानीय एक बच्चे को अपने पास बुलाकर उसे मिठाई खिलाने लगे. यह देख स्थानीय लोगों को लगा कि सभी बच्चा चोर हैं. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये. शिशु चोर के आरोप में उनकी सामूहिक पिटाई शुरू हो गई. पांचों को जमीन पर पटक कर लाठी, डंडा, लात, घूंसों से पिटाई की गई. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिसकर्मियों ने पांचों को भीड़ से बचा कर थाने ले जाने की कोशिश की. उत्तेजित उफद्रवियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया तथा वाहन में तोड़फोड़ की. स्थिति नियंत्रम के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा. घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola