एक्सिस बैंक लूटकांड में 10 दिनों की रिमांड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2019 2:20 AM
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना पुलिस ने सोमवार को सिटी सेंटर के एक्सिस बैंक में लूट के दौरान अपराधी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंदूर हो गई. उसे 10 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपी के नवीन कुमार तमिलनाडु […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना पुलिस ने सोमवार को सिटी सेंटर के एक्सिस बैंक में लूट के दौरान अपराधी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. सुनवाई के दौरान उसकी जमानत नामंदूर हो गई.
उसे 10 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपी के नवीन कुमार तमिलनाडु के त्रिचेरापल्ली जिला अंतर्गत रामजी नगर थाना का निवासी है. सोमवार की सुबह सिटी सेंटर के एक्सिस बैंक शाखा कार्यालय में अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग लेकर भागने के क्रम में सुरक्षा गार्ड के तत्परता से नवीन को पकड़ा गया था. उसके तीन सहयोगी भागने में सफल रहे. पुलिस ने बताया कि आरोपी को रिमांड में लेकर उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










