मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी, 11 गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2019 1:44 AM
विज्ञापन
आरोपियों के पास से जब्त हुए 1.4 करोड़ रुपये कोलकाता : मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में विधाननगर की साइबर थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल एक करोड़ चार लाख […]
विज्ञापन
आरोपियों के पास से जब्त हुए 1.4 करोड़ रुपये
कोलकाता : मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में विधाननगर की साइबर थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल एक करोड़ चार लाख रुपये जब्त हुए हैं, जिसमें 72 लाख रुपये आरोपियों के बैंक के खातों से और बाकी सॉल्टलेक सेक्टर पांच स्थित दफ्तर से जब्त हुए हैं. पुलिस के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति का नाम गौतम बरदलोई है. वह मूल रूप से असम के कामरूप के नूनमति का निवासी है.
गत एक अगस्त को उन्होंने विधाननगर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि गत 15 अप्रैल को उसे एक अज्ञात नंबर से फोन कर खुद को टेलीफोन कंपनी का अधिकारी बताते हुए दो लाख रुपये की ठगी की गयी है. उन्हें उनकी जमीन पर टावर लगाने का झांसा देकर शुरुआत में प्रोसिसिंग चार्ज के नाम पर उनसे दो लाख रुपये ले लिये गये. फिर न ही रुपये वापस मिले और न ही टावर लगा. फिर उन्होंने साॅल्टलेक के उक्त फर्जी कंपनी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. विधाननगर के डीसी कुणाल अग्रवाल ने बताया कि जांच में पुलिस ने साॅल्टलेक सेक्टर पांच स्थित उस कंपनी के दफ्तर में छापेमारी कर दफ्तर को सील किया है.
कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. फिर देर रात महानगर में भी कुछ जगहों पर छापेमारी की गयी. पुलिस इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए फर्जी कंपनी शुरू कर जालसाजी करनेवाले गिरोहों से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










