ePaper

पूर्व दामाद ने ससुर व साला पर किया जानलेवा हमला

Updated at : 17 Sep 2019 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व दामाद ने ससुर व साला पर किया जानलेवा हमला

मालदा : पुरानी रंजिश के चलते एक तलाकशुदा दामाद पर घर आये ससुर और साले पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से जख्मी करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद ससुर और साले को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. रविवार की रात को यह घटना हरिश्चंद्रपुर थानांतर्गत जालालपुर इलाके में […]

विज्ञापन

मालदा : पुरानी रंजिश के चलते एक तलाकशुदा दामाद पर घर आये ससुर और साले पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से जख्मी करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद ससुर और साले को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. रविवार की रात को यह घटना हरिश्चंद्रपुर थानांतर्गत जालालपुर इलाके में हुई है जिसकी शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. पीड़ित ससुर का नाम जमशेद अली (50) और साले का नाम जहांगीर आलम (30) है. ये सभी पेशे से किसान हैं.

पीड़ितों के रिश्तेदार मुकलेश रहमान ने बताया कि 24 साल पहले पड़ोसी खुरशेद आलम के साथ ताजकारा बीबी का विवाह हुआ था. इनके तीन बेटे हैं. पिछले कई साल से इनमें पारिवारिक विवाद शुरु हुआ. उसके बाद से ही ताजकारा पर पति और ससुरालवाले खुरशेद आलम तरह तरह से अत्याचार करता था. उसके बाद खुरशेद ने ताजकारा को तलाक दे दिया. बाध्य होकर ताजकारा अपने मायके जाकर रहने लगी. इस बीच मतदाता सूची के संशोधन का काम शुरु हुआ है.

इस बीच खुरशेद ने फरमान जारी किया कि ताजकारा के वोटर परिचयपत्र में उसके पिता के नाम को हटाना होगा. उसके बाद ताजकारा के पिता और भाई अपने पूर्व दामाद को समझाने गये थे. लेकिन बात को समझने के बजाय दामाद ने उन दोनों पर हंसुए से जानलेवा हमला कर दिया. घटना की शिकायत के बाद से आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola