फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 2:02 AM
विज्ञापन
निजी होटल में बेरोजगार युवकों से नियोजन के नाम पर कर रहे थे वसूली छापेमारी में वर्दी, स्टांप, बेल्ट, दस्तावेज, लैपटॉप आदि बरामद तीनों दुर्गापुर महकमा कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया पानागढ़ / दुर्गापुर : स्वयं को सेना अधिकारी बताकर नौकरी देने के नाम पर ठगी करने के आरोप में बुदबुद थाना […]
विज्ञापन
निजी होटल में बेरोजगार युवकों से नियोजन के नाम पर कर रहे थे वसूली
छापेमारी में वर्दी, स्टांप, बेल्ट, दस्तावेज, लैपटॉप आदि बरामद
तीनों दुर्गापुर महकमा कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया
पानागढ़ / दुर्गापुर : स्वयं को सेना अधिकारी बताकर नौकरी देने के नाम पर ठगी करने के आरोप में बुदबुद थाना पुलिस तथा मिलिटरी इंटेलिजेंस ने मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शहंशाह और अब्दुल करीम को गिरफ्तार किया. मोहम्मद वसीम उर्फ साबिर तिलजला रोड, कोलकाता, मोहम्मद शहंशाह उर्फ अयूब तिलजला रोड, कोलकाता और मोहम्मद अब्दुल करीम जननगर, कोलकाता का निवासी है. इनके पास से पुलिस ने सेना की वर्दी, रबड़ स्टांप, बेल्ट, दस्तावेज, लैपटॉप आदि बरामद किये हैं. पुलिस ने आरोपियों को दुर्गापुर महकमा कोर्ट में पेश कर पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया.
पुलिस उपायुक्त (इस्ट) अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को बुदबुद थाना अंतर्गत एक होटल में तीनों आरोपी फर्जी सेना अधिकारी बनकर बेरोजगार युवकों से सेना में नियुक्त के नाम पर ठगी कर रहे थे. सूचना मिलने पर बुदबुद थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि मिलिटरी इंटेलिजेंस ने तीनों के फर्जी सेना अधिकारी होने की पुष्टि की. सेना में इस तरह की कोई भर्ती नहीं हो रही है. तीनों अभियुक्तों को शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. उन्होंने कहा कि अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जायेगा. पार्क स्ट्रीट इलाके में छापामारी की गयी, लेकिन गिरोह का सरगना भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










