सिनेमा हॉल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार

कोलकाता :सिनेमा हॉल की आड़ में चल रहे सेक्स व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में सिनेमा हॉल के मालिक पंकज मल्लिक समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. घटना उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना इलाके की है. पंकज मल्लिक गाईघाटा के चांदपाड़ा […]
कोलकाता :सिनेमा हॉल की आड़ में चल रहे सेक्स व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में सिनेमा हॉल के मालिक पंकज मल्लिक समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. घटना उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना इलाके की है. पंकज मल्लिक गाईघाटा के चांदपाड़ा इलाके का रहने वाला है.
मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से पुलिस को बनगांव के बनश्री सिनेमा हॉल में सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी. शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू की गयी तो पाया कि बनगांव, गाईघाटा, चाकदा, गोपालनगर व बागदा समेत विभिन्न इलाकों की महिलाएं हॉल के सामने खड़ी रहती थीं.
महिलाएं वहां से गुजरने वाले पुरुषों को लुभा कर हॉल के अंदर ले जाती थीं. बताया गया कि इस काम के लिए हॉल के अंदर अलग से केबिन बनाया गया था. रविवार को बनगांव थाना की एक पुलिस टीम ने बनश्री सिनेमा हॉल में छापामारी अभियान चलाया. पुलिस ने मौके 14 महिला व पुरुषों को आपत्तिजन अवस्था में गिरफ्तार किया.साथ ही वहां से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




