शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना के कल्पतरु पल्ली स्थित स्कूल शिक्षक जय मिश्र के घर ट्यूशन पढ़ने आयी नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक ने अभद्र आचरण किया. शिक्षक के खिलाफ परिजनों ने सिउड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. शिक्षक तथा पीड़िता को सिउड़ी सदर […]

विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना के कल्पतरु पल्ली स्थित स्कूल शिक्षक जय मिश्र के घर ट्यूशन पढ़ने आयी नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक ने अभद्र आचरण किया. शिक्षक के खिलाफ परिजनों ने सिउड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

शिक्षक तथा पीड़िता को सिउड़ी सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. शिक्षक की पत्नी तथा शिक्षक ने उक्त आरोप को बेबुनियाद कहा है. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि शिक्षक ने उन्हें फोन कर ट्यूशन पढ़ने के लिए बुलाया था. छात्रा जब शिक्षक के घर पहुंची तो घर में कोई नहीं था. शिक्षक ने उसे दो मंजिले पर बुलाकर ले गये. छात्रा का आरोप है कि उक्त शिक्षक उसके शरीर पर हाथ तथा उसके अन्य प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की. छात्रा यह देखकर घबरा गई तथा वहां से भागते हुए अपने घर पहुंची. परिजनों को सारी आपबीती बताई. इस घटना के बाद थाना में अभियोग किया गया. पुलिस शिक्षक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola