मकान की मरम्मत में भी रंगदारी के लिए धमकी देने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर के बागुइहाटी थानांतर्गत केष्टोपुर के हरि चांद पल्ली इलाके में मकान की मरम्मत करवाने के लिए भी रंगदारी के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्थानीय पार्षद के समर्थकों ने कट मनी के लिए दबाव दिया. पीड़ित व्यक्ति का नाम सुपेन राय है. वह पेशे से मजदूर […]

विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर के बागुइहाटी थानांतर्गत केष्टोपुर के हरि चांद पल्ली इलाके में मकान की मरम्मत करवाने के लिए भी रंगदारी के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्थानीय पार्षद के समर्थकों ने कट मनी के लिए दबाव दिया. पीड़ित व्यक्ति का नाम सुपेन राय है. वह पेशे से मजदूर है.

विज्ञापन

बरसात के समय में घर में पानी घुसने के कारण घर की मरम्मत के लिए मिस्त्री को लगा कर काम शुरू किया है, लेकिन सुपेन राय का आरोप है कि विधाननगर के उक्त इलाके की पार्षद के लोगों द्वारा धमकी दिया जा रही है. रुपये की मांग की जा रही है. इस संबंध में शिकायत के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से कुछ कार्रवाई नहीं की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola