एसटीएफ ने पकड़े 50 लाख के ड्रग्स, दो डीलर गिरफ्तार

कोलकाता :एसटीएफ की टीम ने सॉल्टलेक स्टेडियम के विपरीत इएम बाइपास से दो ड्रग डीलरों को धर दबोचा. उनके पास से 50 लाख रुपये मूल्य के याबा टैबलेट्स पाये गये. गिरफ्तार किये गये ड्रग डीलरों के नाम मोहीबुर रहमान (23) तथा आसाबुर हुसैन (31) हैं. मोहीबुर मुर्शिदाबाद के सूती का रहनेवाला है, जबकि आसाबुर रघुनाथगंज […]
कोलकाता :एसटीएफ की टीम ने सॉल्टलेक स्टेडियम के विपरीत इएम बाइपास से दो ड्रग डीलरों को धर दबोचा. उनके पास से 50 लाख रुपये मूल्य के याबा टैबलेट्स पाये गये. गिरफ्तार किये गये ड्रग डीलरों के नाम मोहीबुर रहमान (23) तथा आसाबुर हुसैन (31) हैं. मोहीबुर मुर्शिदाबाद के सूती का रहनेवाला है, जबकि आसाबुर रघुनाथगंज का.
इससे पहले एसटीफ ने गत तीन अगस्त को करीबुल शेख और कमल हुसैन को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ के बाद बुधवार को मोहीबुर और आसाबुर के संबंध में जानकारी मिली. एसटीएफ ने दोपहर ढाई बजे मोहीबुर और आसाबुर को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक लाख याबा टैबलेट्स (एमफीटामाइन) मिले. दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










