ग्वालपोखर में पिस्तौल समेत तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

इस्लामपुर :अ गुप्त सूचना के आधार पर ग्वालपोखर थाना पुलिस ने छापामारी कर पिस्तौल समेत तीन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्र के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और पांच राउंड कारतूस बरामद किये गये हैं. सूत्र के अनुसार, तीनों ने चोरी से भारतीय क्षेत्र में घुसकर ग्वालपोखर के झाड़बाड़ी […]
विज्ञापन
इस्लामपुर :अ गुप्त सूचना के आधार पर ग्वालपोखर थाना पुलिस ने छापामारी कर पिस्तौल समेत तीन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्र के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और पांच राउंड कारतूस बरामद किये गये हैं. सूत्र के अनुसार, तीनों ने चोरी से भारतीय क्षेत्र में घुसकर ग्वालपोखर के झाड़बाड़ी इलाके में अड्डा बनाया था.
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, पकड़े गये तीनों बांग्लादेशी नागरिक मवेशी तस्करी से जुड़े हैं. इनके नाम हैं, अबुल होसेन, रबिउल और मोहम्मद लिटन. ये तीनों बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले के निवासी हैं. शनिवार को तीनों को पांच दिन की रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने इस्लामपुर अदालत के समक्ष अर्जी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




