500 बोतल फैंसीडिल समेत तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2019 1:13 AM
24 नंबर बटालियन के जवानों ने चलाया अभियान मालदा : जिले के भारत बांग्लादेश सीमांत से होकर फैंसीडिल की एक खेप के साथ तीन तस्कर पकड़े गये हैं. गुरुवार की देर रात को कालियाचक थानांतर्गत नवदा सीमांत इलाके में यह अभियान चलाया गया. प्राथमिक पूछताछ के बाद बीएसएफ की 24 नंबर बटालियन के जवानों ने […]
24 नंबर बटालियन के जवानों ने चलाया अभियान
मालदा : जिले के भारत बांग्लादेश सीमांत से होकर फैंसीडिल की एक खेप के साथ तीन तस्कर पकड़े गये हैं. गुरुवार की देर रात को कालियाचक थानांतर्गत नवदा सीमांत इलाके में यह अभियान चलाया गया. प्राथमिक पूछताछ के बाद बीएसएफ की 24 नंबर बटालियन के जवानों ने बरामद फैंसीडिल और तीनों तस्करों को कालियाचक थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. पुलिस सूत्र के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं, अब्दुल रहीम (24) और मतिउर शेख (24). अब्दुल रहीम जहां कालियाचक थानांतर्गत गोलापगंज के खरिबना गांव का निवासी है वहीं, मतिउर शेख गोलापगंज के चकमाइल इलाके का निवासी है.
पुलिस और बीएसएफ सूत्र के अनुसार बीती देर रात को नौदा बीओपी में तैनात जवानों ने देखा कि कांटेदार बाड़ के निकट कुछ बदमाश जमा हुए हैं. जवानों ने उनका पीछा किया जिसमें तीन तस्कर पकड़ लिये गये. इनमें से एक के नाम का पता नहीं चल सका है. फैंसीडिल की खेप को बांग्लादेश भेजने की योजना थी. जब्त फैंसीडिल की आनुमानित बाजार मूल्य करीब 70 हजार रुपये है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










