मां व प्रेमी को सात दिनों की पुलिस हिरासत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jun 2019 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

हावड़ा : चटर्जी हाट थानाअंतर्गत केलाबागान इलाके में प्रेमी के साथ बेटे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार काकुली राय और रंजीत भर को हावड़ा के सीजेएम अदालत में पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही […]
विज्ञापन
हावड़ा : चटर्जी हाट थानाअंतर्गत केलाबागान इलाके में प्रेमी के साथ बेटे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार काकुली राय और रंजीत भर को हावड़ा के सीजेएम अदालत में पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है. वारदात को दोनों ने कैसे अंजाम दिया, पुलिस इस पूरे मामले का रि-कंस्ट्रक्शन (फिर से बनाना) करेगी.
उल्लेखनीय है कि आरोपी मां काकुली राय के पति की मौत दो साल पहले हो गयी है. इस बीच काकुली का संबंध काकुरगाछी के रहनेवाले रंजीत भर के साथ हुआ. काकुली एक नर्सिंग होम में काम करती है.
रंजीत का काकुली के घर आना और दोनों का मिलना-जुलना बेटे शुभम को पंसद नहीं था. बेटे की हरकत से मां और रंजीत दोनों परेशान थे. दोनों ने साजिश रची. साजिश के तहत रंजीत गुरुवार रात काकुली के घर पहुंचा और शुभम को कहा कि उसकी मां बीमार है. नर्सिंग होम में दाखिल है. शुभम मां को देखने रंजीत के साथ निकल पड़ा. रंजीत उसे लेकर काकुरगाछी पहुंचा और चलती ट्रेन से फेंक दिया. शुक्रवार सुबह काकुली चटर्जीहाट थाना पहुंची और बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की. पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ.
इधर, पुलिस को जीआरपी से खबर मिली कि काकुरगाछी स्टेशन के पास एक बच्चे का शव मिला है. पुलिस ने काकुली से पूछताछ शुरू की. आखिरकार, पुलिस का शक यकीन में बदला. पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




