कॉलेज छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत

Updated:
विज्ञापन

मालबाजार : माल ब्लॉक के क्रांति फाड़ी अंतर्गत जोगेशचंद्र चाय बागान में कॉलेज छात्रा का शव मिलने से सनसनी है. मृतका का नाम चुमकी बरुआ है. तरुण बरुआ ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम को उनकी बेटी घर से बाहर निकली थी लेकिन सारी रात वह बाहर ही रही. रविवार की सुबह चाय […]

विज्ञापन

मालबाजार : माल ब्लॉक के क्रांति फाड़ी अंतर्गत जोगेशचंद्र चाय बागान में कॉलेज छात्रा का शव मिलने से सनसनी है. मृतका का नाम चुमकी बरुआ है. तरुण बरुआ ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम को उनकी बेटी घर से बाहर निकली थी लेकिन सारी रात वह बाहर ही रही. रविवार की सुबह चाय बागान के अस्पताल के निकट उसका शव स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी.

विज्ञापन
घटनास्थल पर माल थाना और क्रांति फाड़ी पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिये जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेजा. पड़ोसियों के अनुसार चुमकी शांत स्वभाव की लड़की थी. वहीं, माल महकमा के एसडीपीओ देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. हत्या के पहलु से इसकी छानबीन कर दोषियों का पता लगाया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola