न्यूटाउन से हथियार के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

न्यूटाउन के चांदबेड़िया इलाके की घटना कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन थाना क्षेत्र के चांदबेड़िया इलाके में शुक्रवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का नाम संजीत दास है. वह कृष्णापुर के पालपाड़ा का रहनेवाला है. वह देर रात रिवाल्वर […]

विज्ञापन

न्यूटाउन के चांदबेड़िया इलाके की घटना

विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन थाना क्षेत्र के चांदबेड़िया इलाके में शुक्रवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का नाम संजीत दास है.
वह कृष्णापुर के पालपाड़ा का रहनेवाला है. वह देर रात रिवाल्वर के साथ चांदबेड़िया इलाके में अपने एक दोस्त के साथ घूम रहा था. तभी कुछ लोगों ने दोनों को दौड़ा लिय.
इसी दौरान भागते समय संजीत गिरकर घायल हो गया, लेकिन अन्य फरार होने में कामयाब रहे. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक रिवाल्वर बरामद की गयी. पुलिस का कहना है कि संजीत से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola