डेढ़ लाख रुपये के जाली नोटों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : लंबे समय से मालदा जिले में जाली नोट के जितने भी मामले सामने आ रहे थे, सभी दो-दो हजार रुपये नोट के थे. लेकिन इस बार पांच-पांच सौ रूपये के जाली नोटों के साथ इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. रविवार की सुबह करीब आठ बजे सुस्थानी मोड़ […]
विज्ञापन
मालदा : लंबे समय से मालदा जिले में जाली नोट के जितने भी मामले सामने आ रहे थे, सभी दो-दो हजार रुपये नोट के थे. लेकिन इस बार पांच-पांच सौ रूपये के जाली नोटों के साथ इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.
रविवार की सुबह करीब आठ बजे सुस्थानी मोड़ इलाके में एनएच-34 पर एक चार पहिया गाड़ी से तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के तीन सौ जाली नोट जब्त किये गये. जब्त किये गये कुल नोटों का मुल्य डेढ़ लाख रुपये है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम नूर इस्लाम, रूबेल शेख और काबिल खान है. इन सभी का घर कालियाचक थाने के दक्षिण लखीपुर गांव है. पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह तीनों सफेद रंग की एम्बेसडर कार में सवार होकर जाली नोट के साथ मालदा शहर की ओर आ रहे थे.
लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुस्थानी मोड़ में नाका चेकिंग लगाई गई थी. नाका चेकिंग में इन तीनों पर संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गयी. तलाशी में डेढ़ लाख रुपये के जाली नोट मिले.
पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी मालदा में अक्सर जाली नोट पकड़े जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. लेकिन अक्सर ये जाली नोट दो हजार रुपये के होते हैं.
लेकिन अब पांच सौ रुपये के जाली नोट बरामद होने से लगता है कि तस्करों ने अपनी रणनीति में कुछ बदलाव किया है. पुलिस का मानना है कि लोग दो हजार के नोट पर ज्यादा संदेह करते हैं और उसे अच्छी तरह से देखते हैं. जबकि पांच सौ का नोट बिना ज्यादा देखे भाले चल जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










