बंगाल में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित : लॉकेट
Updated at : 09 Mar 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

गेरुआ पट्टी बांध कर जुलूस में शामिल हुईं पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष कोलकाता : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पार्टी मुख्यालय से धर्मतल्ला तक जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व प्रदेश भाजपा की महासचिव देवश्री चौधुरी और महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी ने किया. सिर पर गेरुआ […]
विज्ञापन
गेरुआ पट्टी बांध कर जुलूस में शामिल हुईं पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष
कोलकाता : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पार्टी मुख्यालय से धर्मतल्ला तक जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व प्रदेश भाजपा की महासचिव देवश्री चौधुरी और महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी ने किया. सिर पर गेरुआ पट्टी बांध कर पहली बार सार्वजनिक राजनीतिक कार्यक्रम में पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष भी शिरकत कीं.
मौके पर लॉकेट ने कहा कि पिछले सात सालों में बलात्कार और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ी हैं. राज्य की मुख्यमंत्री महिला होने के बावजूद वह तीन तलाक जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चुप्पी साध कर मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय होते देना चाहती हैं.
आलम यह है कि हर मामले में राजनीतिक फायदा उठानेवाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब भारतीय सेना के पराक्रम पर सवाल उठा कर सेना का अपमान करती हैं. उन्होंने कहा कि सेना के पराक्रम पर सवाल उठानेवालों को देशभक्त नहीं कहा जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




