हावड़ा : जमीन विवाद को लेकर बमबाजी

Updated at : 25 Feb 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा :  जमीन विवाद को लेकर बमबाजी

हावड़ा : जमीन को लेकर दो परिवारों में झड़प की घटना हुई. घटना के कारण इलाके में उत्तेजना की माहौल बना हुआ है. घटना डोमजूर थाना अंतर्गत कबर पाड़ा के गोबरा इलाके की है. शनिवार रात जमीन विवाद को लेकर इलाके में बमबाजी हुई. घटना की खबर पुलिस को दी गयी. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल […]

विज्ञापन

हावड़ा : जमीन को लेकर दो परिवारों में झड़प की घटना हुई. घटना के कारण इलाके में उत्तेजना की माहौल बना हुआ है. घटना डोमजूर थाना अंतर्गत कबर पाड़ा के गोबरा इलाके की है. शनिवार रात जमीन विवाद को लेकर इलाके में बमबाजी हुई. घटना की खबर पुलिस को दी गयी. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

घटना में किसी के भी गिरफ्तारी की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार दो परिवारों में कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. एक परिवार का आरोप है कि 14 फरवरी को उसके पड़ोसी युवक व उसके पिता ने उनके घर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था.

घटना में परिवार में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. आरोप है कि उन्होंने सभी ने उन लोगों को परिवार के लोगों को धमकी भी दी. इसी विवाद को लेकर फिर से शनिवार को इलाके में उत्तेजना रही. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola