भाजपा महिला कर्मी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 2:06 AM
पानागढ़ : पूर्व प्रधान जिले के गलसि में भाजपा कर्मी के साथ अभद्र आचरण तथा दुष्कर्म करने की कोशिश के मामले को लेकर बर्दवान जिला पुलिस अधीक्षक से लिखित रूप में गुहार लगाया है. बताया जाता है कि बाजार में स्थानीय तृणमूल नेता ने महिला कर्मी के साथ अभद्र आचरण तथा दुष्कर्म करने की कोशिश […]
पानागढ़ : पूर्व प्रधान जिले के गलसि में भाजपा कर्मी के साथ अभद्र आचरण तथा दुष्कर्म करने की कोशिश के मामले को लेकर बर्दवान जिला पुलिस अधीक्षक से लिखित रूप में गुहार लगाया है. बताया जाता है कि बाजार में स्थानीय तृणमूल नेता ने महिला कर्मी के साथ अभद्र आचरण तथा दुष्कर्म करने की कोशिश की.
घटना के दौरान सिविक पुलिस मौजूद थी. थाने में अभियोग के बाद भी अभियुक्त कर्मी को गिरफ्तार नहीं किया गया. इस घटना को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक से भाजपा कर्मी ने गुहार लगाते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा गलसी थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इस आरोप को लेकर स्थानीय तृणमूल नेता सुबोध घोष का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं. भाजपा महिला कर्मी इलाके में अशांति फैलाना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










