एटीएम हैक कर रुपये निकालते समय पकड़ा गया युवक, पिटाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
साॅल्टलेक के एफडी ब्लॉक की घटना युवक के मोबाइल में मैसेज आते ही घटना का पता चला कोलकाता : एटीएम हैक कर एटीएम मशीन से रुपये निकालते समय ही दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, लेकिन इतने में एक भागने में कामयाब रहा. पकड़ गये एक युवक को लोगों ने जम कर पीटा […]
विज्ञापन
साॅल्टलेक के एफडी ब्लॉक की घटना
विज्ञापन
युवक के मोबाइल में मैसेज आते ही घटना का पता चला
कोलकाता : एटीएम हैक कर एटीएम मशीन से रुपये निकालते समय ही दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया, लेकिन इतने में एक भागने में कामयाब रहा. पकड़ गये एक युवक को लोगों ने जम कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना साल्टलेक के एफडी ब्लॉक की है. युवक के पास से कई एटीएम कार्ड भी बरामद किये गये हैं.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का नाम संजय मंडल बताया गया है. वह आसनसोल का रहनेवाला है. एफडी ब्लॉक के एक एटीएम काउंटर में कोई सुरक्षा कर्मी व गार्ड नहीं था. उस वक्त पुलक बनर्जी नामक एक युवक उक्त एटीएम से कुछ रुपये निकालने पहुंचा था. उसने एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले. बार-बार कोशिश करने पर एटीएम में तुरंत टाइम आउट दिखा रहा था. अंत में वह बाहर आ गया. उसने देखा कि उसी वक्त वहां मौजूद दो लड़के तुरंत अंदर गये.
दोनों आसानी से एटीएम से रुपये निकाल रहे थे. उसे कुछ संदेह हुआ कि तब तक उसी वक्त पुलक बनर्जी के मोबाइल पर उसके अकाउंट से आठ हजार रुपये निकालने का एक मैसेज आया. उसने तुरंत अंदर जाकर दोनों युवक को पकड़ लिया, लेकिन एक फरार हो गया. शोर सुन कर लोगों की भीड़ जुट गयी और उन्होंने आरोपी संजय को पकड़ लिया और जम कर पीटा. खबर पाकर विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन