दिनहाटा : युवा तृणमूल कार्यकर्ता के घर पर बम फेंका, घर का एक हि स्सा क्षतिग्रस्त, जारी है गुटीय संघर्ष

Updated:
विज्ञापन

दिनहाटा : दिनहाटा में एक बार फिर तृणमूल के गुटीय संघर्ष की घटना सामने आयी है. युवा तृणमूल के एक कार्यकर्ता के घर पर मंगलवार रात बम फेंका गया. घटना दिनहाटा-1 ब्लॉक के भेटोगुड़ी इलाके में घटी. आरोप है कि भेटोगुड़ी-2 अंचल के युवा तृणमूल अध्यक्ष आइनुल मियां और उनकी पत्नी सिरिना परवीन बीबी के […]

विज्ञापन

दिनहाटा : दिनहाटा में एक बार फिर तृणमूल के गुटीय संघर्ष की घटना सामने आयी है. युवा तृणमूल के एक कार्यकर्ता के घर पर मंगलवार रात बम फेंका गया. घटना दिनहाटा-1 ब्लॉक के भेटोगुड़ी इलाके में घटी. आरोप है कि भेटोगुड़ी-2 अंचल के युवा तृणमूल अध्यक्ष आइनुल मियां और उनकी पत्नी सिरिना परवीन बीबी के घर पर बम फेंककर बदमाश भाग निकले.

विज्ञापन

सिरिना परवीन दिनहाटा-1 पंचायत समिति की सदस्य हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गयी है. सिरिना परवीन ने बताया कि बम फटने से उनके घर के एक हिस्से को नुकसान हुआ है.

आइनुल मियां ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे तृणमूल के कुछ लोग बाहरी बदमाशों को साथ लेकर आये और उनके घर पर बमबाजी की. घटना के बाद बुधवार को उनकी पत्नी तथा पंचायत समिति सदस्य सिरिना परवीन बीबी ने कई लोगों के नाम से लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
बता दें कि युवा तृणमूल के इन लोगों ने पंचायत चुनाव के समय निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन किया था, लेकिन बाद में युवा तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष निशीथ प्रमाणिक के निष्कासन के बाद ये निर्दलीय सांसद पार्थ प्रतीम राय के साथ आकर युवा तृणमूल में शामिल हो गये थे.
इस घटना के संबंध में तृणमूल के दिनहाटा-1 ब्लॉक के महासचिव प्रदीप राय ने कहा कि इस घटना के साथ पार्टी का कोई लेना देना नहीं है. तृणमूल को कलंकित करने के लिये यह साजिश रची जा रही है. वहीं दिनहाटा के एसडीपीओ उमेश खंडेवाल ने कहा कि पुलिस को घटना की शिकायत मिली है और वह जांच कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola