कूचबिहार : तृणमूल समर्थकों के घर पर बमबाजी, तोड़फोड़
Updated at : 12 Jan 2019 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार : गुरुवार रात तृणमूल कांग्रेस दिनहाटा-1 ब्लॉक के भेटागुड़ी-1 अंचल अध्यक्ष मंतेश्वर राय सहित कई तृणमूल कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ व बमबारी हुई. घटना को लेकर मंतेश्वर राय ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है. घटना का आरोप तृणमूल युवा कार्यकर्ताओं पर लगा है. हालांकि युवा तृणमूल नेताओं ने आरोप का खंडन करते […]
विज्ञापन
कूचबिहार : गुरुवार रात तृणमूल कांग्रेस दिनहाटा-1 ब्लॉक के भेटागुड़ी-1 अंचल अध्यक्ष मंतेश्वर राय सहित कई तृणमूल कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ व बमबारी हुई. घटना को लेकर मंतेश्वर राय ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है. घटना का आरोप तृणमूल युवा कार्यकर्ताओं पर लगा है.
हालांकि युवा तृणमूल नेताओं ने आरोप का खंडन करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है. दिनहाटा-1 ब्लॉक महासचिव अर्जुन चक्रवर्ती ने बताया की घटना में युवा संगठन का कोई शामिल नहीं है.
अभिषेक बनर्जी की चेतावनी व समझाने का भी कूचबिहार तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कोई असर नहीं हुआ. तृणमूल भेटागुड़ी-1 अंचल अध्यक्ष मंतेश्वर राय ने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे इलाके के चार घरों में बम फेंके गये. तोड़फोड़ की गयी व गोलियां भी चली.
बदमाशों ने इलाके के कई बाइक व एक टाटा सुमो गाड़ी लेकर देर रात इलाके में घुसे. घरों में तोड़फोड़ के बाद बमबारी व गोली चलाते हुए भाग निकले. आरोप है कि बदमाशों ने पार्टी के और तीन कार्यकर्ताओं के घर व बाजार स्थित दुकानों में तोड़फोड़ किया. उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने तोड़फोड़ किया वह भाजपा तथा अन्य विरोधी दलों से है.
यह लोग तृणमूल युवा का झंडा लेकर तृणमूल कार्यकर्ताओं के घर पर हमला किया है. मंतेश्वर राय ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही पार्टी के जिला व ब्लॉक नेताओं को दी गयी है.
तृणमूल युवा दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक महासचिव अर्जुन चक्रवर्ती ने कहा कि घटना के साथ युवा संगठन का कोई संबंध नहीं है. तृणमूल युवा दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक अध्यक्ष नूल आलम हुसैन ने कहा कि युवा संगठन व मदर तृणमूल को बदनाम करने की यह एक साजिश है. मामले पर दिनहाटा थाना आईसी संजय दत्त ने कहा कि घरों में तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज हुई है. आरोप के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




