बांकुड़ा : रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी के घर में चोरी, आलमारी खोल नगदी, गहने ले उड़े चोर

Published at :12 Dec 2018 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
बांकुड़ा :  रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी के घर में चोरी, आलमारी खोल नगदी, गहने ले उड़े चोर

बांकुड़ा : चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब सुरक्षाकर्मियों के घर भी महफूज नहीं रह गये हैं. चोर बेखौफ चोरी कर रहे हैं बगैर इस डर के कि घर किसी पुलिस वाले का है या दूसरे का. ऐसा ही मामला बांकुड़ा के एकतेश्वर इलाके के विजय योगाश्रम में सामने आया है. […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब सुरक्षाकर्मियों के घर भी महफूज नहीं रह गये हैं. चोर बेखौफ चोरी कर रहे हैं बगैर इस डर के कि घर किसी पुलिस वाले का है या दूसरे का. ऐसा ही मामला बांकुड़ा के एकतेश्वर इलाके के विजय योगाश्रम में सामने आया है. रिटायर्ड आरपीएफ जवान पत्नी को लेकर फिजियोथेरेपी कराने गया थे.
चोरों ने दिनदहाड़े उनके घर में घुसकर नगदी, गहने ले उड़े और किनी को भनक तक नहीं लगी. जानकारी के मुताबिक बांकुड़ा सदर थाना अंतर्गत एकतेश्वर इलाके के विजय योगाश्रम में चोरों ने खाली घर पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इलाके के सेवानिवृत्त आरपीएफ कर्मी शंकर चटर्जी अपनी पत्नी को लेकर फिजियोथेरेपी कराने गये थे.
दोपहर बारह बजे घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. भीतर जाकर देखा कि आलमारी खुली है और सामान इधर-उधर बिखरे हुये हैं. चोरी का अनुमान होने पर पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. बताया जाता है कि सेवानिवृत्त आरपीएफ कर्मी का बेटा कोलकाता में उपनिरीक्षक है.
शंकर चटर्जी ने बताया कि सुबह दस बजे फिजियोथेरेपी कराने गये थे, दो घंटे बाद लौटने पर देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है. आलमारी से नगदी, गहने गायब है. पुलिस को अवगत कराया गया है. बांकुड़ा सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने बताया कि चोरी की शिकायत दर्ज हुई है. घटना की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola