सिलीगुड़ी : सीसीटीवी फुटेज से हुआ सनसनीखेज खुलासा, चोरों ने लगायी थी बाजार में आग

Updated at : 05 Dec 2018 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सीसीटीवी फुटेज से हुआ सनसनीखेज खुलासा, चोरों ने लगायी थी बाजार में आग

सिलीगुड़ी : विधान मार्केट के तुलापट्टी अग्निकांड मामला रहस्यों में गहरा गया है. अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर राख हो गयी थी. अब इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जो पूरे मामले को अलग ही दिशा दे रही है. सीसीटीवी में अग्निकांड के ठीक पहले दो लोगों को दुकान में चोरी के उद्देश्य से […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : विधान मार्केट के तुलापट्टी अग्निकांड मामला रहस्यों में गहरा गया है. अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर राख हो गयी थी. अब इस मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जो पूरे मामले को अलग ही दिशा दे रही है. सीसीटीवी में अग्निकांड के ठीक पहले दो लोगों को दुकान में चोरी के उद्देश्य से प्रवेश कर सर्च करते हुए देखा गया है.
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है. वहीं दूसरी ओर सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने भी फॉरेन्सिक जांच की मांग की है.
यहां बता दें कि बीते रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सिलीगुड़ी के प्रमुख बाजारों में से एक विधान मार्केट के तुलापट्टी में अचानक आग लग गयी थी. धुंआ निकलता देखकर नाइट गार्ड ने विधान मार्केट व्यवसायी समिति के सदस्यों को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही व्यवसायी सहित सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर गौरव लाल, एसीपी अचिंत्य गुप्ता व सिलीगुड़ी थाना प्रभारी देवाशीष बोस पुलिस टीम व दमकल की चार इंजनों के साथ मौके पर पहुंचे.
दमकल कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया. इस अग्निकांड में रूई व गर्म कपड़ो की तीन दुकानें जल कर राख हो गयी. जबकि पास की दो दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुयी हैं. इस अग्निकांड में करीब 5 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है. दमकल विभाग ने प्राथमिक जांच के आधार पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जतायी थी. लेकिन अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है. दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद फुटेज ने मामले को सिर के बल पलट दिया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार प्रवीण उमट की दुकान में लगे सीसीटीवी में अग्निकांड के पहले तक का फुटेज कैद हुआ है. सीसीटीवी में दुकान के भीतर दो लोगों को देखा गया है. सीसीटीवी में कैद दोनों व्यक्ति दुकान में खोज-बीन करते पाये गये हैं. दोनों ने पहले दुकान में प्रवेश कर कैश बॉक्स को टटोला है.
उसके बाद दुकान में इधर-उधर सामानों को टटोलते दिख रहे हैं. दुकान के भीतर प्रवेश करने वाले दोनों लोग लाइट न जलाकर माचिस की तीलीजलाकर खोज-बीन कर रहे थे. माचिस जलाकर-जलाकर कर तीली फेंकने की वजह से ही दुकान में आग लगने की संभावना है. पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से लिखित रूप में ऐसा दावा भी किया है.
शिकायत के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया है. पुलिस सूत्रों की माने तो जल कर राख हुए तीन व क्षतिग्रस्त दो दुकानों के पास वाले कई दुकानों के शटर का ताला भी टूटा हुआ पाया गया है. ताला के अलावा भी अंदरूनी लॉक होने की वजह से चोर उन दुकानों के भीतर प्रवेश नहीं कर पाये.
पुलिस ने नये सिरे से शुरू की मामले की जांच
सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने भी विधान नगर तुलापट्टी अग्निकांड मामले में फॉरेंसिक जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि सुनने को मिला है कि दुकान में किसी ने आग लगा दी है. पीड़ित दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह दावा किया है. मामले की फॉरेंसिक जांच आवश्यक है. इसके लिए वे पुलिस प्रशासन से बात करेगें.
क्या कहते हैं डिप्टी पुलिस कमिश्नर
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर गौरव लाल स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पीड़ित एक दुकानदार ने चोरी करने आये दो युवकों पर दुकान में आग लगाने का दावा किया है. दुकानदार ने अपने दुकान से सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया है.
सीसीटीवी फुटेज में दुकान के भीतर दो लोगों को माचिस जलाकर खोज-बीन करते पाया गया है. बल्कि सीसीटीवी में कैद दोनों लोगों ने दुकान के भीतर कई बार माचिस जलाकर फेंका भी है. उससे आग लगने की संभावना है. लेकिन सीसीटीवी में कैद फुटेज घटना के समय की है या नहीं, इस पर संशय है. सीसीटीवी फुटेज में दर्ज तिथि व समय घटना के समय व तिथि से नहीं मिल रही है. हांलाकि दुकानदार ने सीसीटीवी की सेटिंग में समय व तिथि ठीक नहीं होने का हवाला दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola