पंचायत समिति के सदस्य के पति का अपहरण

Updated:
विज्ञापन

दिनहाटा : तृणमूल की एक पंचायत समिति सदस्य के पति का अपहरण का आरोप समाज विरोधियों पर लगा है. यह घटना रविवार की रात दो बजे के करीब दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत पेटला ग्राम पंचायत के राजा खोड़ार-साधुबाजार इलाके में घटी है. जानकारी मिलने पर दिनहाटा के एसडीपीओ उमेशजी खंडेलवाल, दिनहाटा थाना के आईसी […]

विज्ञापन
दिनहाटा : तृणमूल की एक पंचायत समिति सदस्य के पति का अपहरण का आरोप समाज विरोधियों पर लगा है. यह घटना रविवार की रात दो बजे के करीब दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक अंतर्गत पेटला ग्राम पंचायत के राजा खोड़ार-साधुबाजार इलाके में घटी है. जानकारी मिलने पर दिनहाटा के एसडीपीओ उमेशजी खंडेलवाल, दिनहाटा थाना के आईसी संजय दत्त, पेटला जोन के अधिकारी ज्योति रंजन राय ने विशाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.
इस घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है. पुलिस सूत्र का कहना है कि इलाके में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है. घटना के बाद अपहृत के परिवारवालों ने अर्जुन मंडल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस व स्थानीय सूत्र के अनुसार अपहृत व्यक्ति का नाम चित्तरंजन विश्वास है जो इलाके के सक्रिय सदस्य हैं. उनकी पत्नी श्यामली दास विश्वास दिनहाटा एक नंबर पंचायत समिति की तृणमूल से सदस्य हैं.
उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पूर्व अर्जुन मंडल के भाई अमित मंडल के खिलाफ स्थानीय एक महिला ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज करायी है. उसको लेकर ग्राम पंचायत के सदस्यों को लेकर पंचायती भी बैठी थी.आरोप है कि उस पंचायती में आरोपी अर्जुन मंडल और अमित मंडल नहीं आये थे. उसके बाद ही महिला के सिर पर आग्नेयास्त्र सटा दिया. उसके बाद पीड़ित महिला ने अर्जुन और अमित मंडल के खिलाफ दिनहाटा थाने में इन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.
आरोप है कि अर्जुन मंडल के खिलाफ एक माह पहले सिताई के विधायक जगदीश बर्मा के घनिष्ठ तृणमूल कर्मी मजिबर मियां की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. उसके बाद आरोपी वहां से भाग गया. अर्जुन ने भूमिगत रहते हुए पंचायत समिति की सदस्य के पति चित्तरंजन विश्वास को फोनकर रुपए मांगे. लेकिन रुपए देने से मना करने पर उसने उनका अपहरण कर लिया. पंचायत समिति की सदस्य श्यामली दास ने बताया कि बीती रात दो बजे के करीब अर्जुन मंडल ने उनके पति का अपहरण कर लिया. उसके खिलाफ एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला लंबित है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola