एक लाख की ठगी, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पिता के इलाज के लिए मदद के नाम पर एक लाख रुपये लेकर उसके बदले में डॉलर नोट कहकर कागज का बंडल थमा कर ठगी करने के आरोप में विधाननगर के डीडी विभाग की टीम ने गुरुवार रात राजारहाट के मोहम्मद पुर इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के […]

विज्ञापन
कोलकाता : पिता के इलाज के लिए मदद के नाम पर एक लाख रुपये लेकर उसके बदले में डॉलर नोट कहकर कागज का बंडल थमा कर ठगी करने के आरोप में विधाननगर के डीडी विभाग की टीम ने गुरुवार रात राजारहाट के मोहम्मद पुर इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम इलियश हुसैन (48), मोहम्मद रबीउल मीर(38), सोबाहन हवलदार (37) और मिलन शेख (34) हैं.
क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक पीड़ित अब्दुल फलीम करया के ब्राइट स्ट्रीट निवासी है. उसने विधाननगर दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज करायी कि 30 अगस्त को बिलाल नामक एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात चितरंजन हॉस्पिटल में हुई थी. बिलाल ने अपने पिता के ऑपरेशन के उनसे मदद के रूप में लाख रुपये मांगे. इसके बदले में 20 डॉलर के नोटों का बंडल देने की बात कही.
गत तीन सितंबर को अब्दुल परिवेश भवन के पास बिलाल से मिला. वहां बिलाल के साथ दो अौर लोग थे. बिलाल ने उन दोनों को अपना भाई और पिता बताया. अब्दुल ने उन्हें एक लाख रुपये दे दिये. बदले में बिलाल ने डॉलर कहकर एक अब्दुल को एक बंडल थमा दिया. बाद में पता चला कि बंडल के अंदर रद्दी कागज हैं.
बाद में उसने खुद को ठगा महसूस कर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार चारों के खिलाफ आइपीसी की धारा 406/420 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola