सिटी सेंटर में एक घंटे में चोरी की तीन घटनाओं से लोग आतंकित, वाहनों का शीशा तोड़ ले उड़े रुपये व गहनों से भरे बैग

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापूजा शुरू होने के पहले ही अपराधियों ने चोरी की घटना अंजाम देने के लिये नया तरीका इजाद कर लिया है. बुधवार को शहर के सिटी सेंटर इलाके में घंटे भर में अपराधी शीशा तोड़कर तीन वाहनों से बैग ले उड़े. सूचना पाकर सिटी सेंटर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापूजा शुरू होने के पहले ही अपराधियों ने चोरी की घटना अंजाम देने के लिये नया तरीका इजाद कर लिया है. बुधवार को शहर के सिटी सेंटर इलाके में घंटे भर में अपराधी शीशा तोड़कर तीन वाहनों से बैग ले उड़े. सूचना पाकर सिटी सेंटर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
घटना को सिटी सेंटर के नगर निगम कार्यालय के विपरीत एवं सिटी सेंटर बस पड़ाव के ईद-गिर्द दिया गया. माकपा जिला श्रमिक नेता विनय कृष्ण चक्रवर्ती बुधवार को निगम में बैठक करने के लिए गये थे. कार को उन्होंने निगम के विपरीत फुटपाथ पर पार्किंग की थी. बैठक खत्म होने के बाद आकर देखा कि पिछला शीशा टूटा हुआ है एवं पिछले सीट में रखा रूपये का बैग गायब है.
बैग में छह हजार नगदी एवं एटीएम कार्ड थे. ऐसे ही विधाननगर निवासी नूपुर सिटी बस पड़ाव से कुछ दूर कार पार्किंग कर पास की ही दुकान में खरीदारी को गयी थी. वापस लौट कर देखा कि सामने का दाहिना शीशा टूटा हुआ है. चोरों ने कार के स्टीयरिंग के पास रखा बैग गायब कर दिया है. बैग में सोने के गहने एवं एटीएम कार्ड था. तीसरी घटना बस पड़ाव के विपरीत जगह पर हुई, वहां आसनसोल निवासी राजेंद्र मोहन गोयल पत्नी को कोलकाता जाने के लिये वॉल्वो बस में चढ़ाने आये थे.
कार को बस पड़ाव से कुछ दूरी पर रखकर चले गये. वापस लौट कर देखा की शीशा टूटा हुआ है. पिछली सीट पर रखे सात सौ रूपये एवं एटीएम कार्ड गायब है. महज एक घंटे में तीन स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने से इलाके के लोगों में भय व्याप्त हो गया है. लोगों ने बताया कि चोरों को पुलिस का खौफ नहीं रहा.
खुलेआम सिटी सेंटर जैसे व्यस्ततम स्थान से इस तरह की घटना को चोर सहजता से अंजाम देकर फरार हो गये हैं. पुलिस चोरी कांड को रोकने में पूरी असफल साबित हो रही है. इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola