बारिश की संभावना नहीं, बढ़ेगी गरमी

Updated at : 05 Jun 2014 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश की संभावना नहीं, बढ़ेगी गरमी

कोलकाता: मौसम विभाग ने भले ही समय पर केरल में मॉनसून के प्रवेश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, पर महानगर समेत पूरे दक्षिण बंगाल में बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. हालांकि दिन भर आकाश में धूप व बादल का खेल जारी है, पर बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है. अलीपुर मौसम विभाग के […]

विज्ञापन

कोलकाता: मौसम विभाग ने भले ही समय पर केरल में मॉनसून के प्रवेश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, पर महानगर समेत पूरे दक्षिण बंगाल में बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है.

हालांकि दिन भर आकाश में धूप व बादल का खेल जारी है, पर बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से चक्रवात दुर्बल होने लगा था, जिसके कारण राज्य के गांगेय इलाकों में बारिश होने की उम्मीद नहीं है. उलटे पारा और बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है.

इसके साथ हवा में नमी भी बढ़ेगी, जिसके फलस्वरूप उमस एक बार फिर लोगों को जूझना पड़ सकता है. बुधवार को महानगर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अलीपुर मौसम विभाग के निदेशक जीसी देवनाथ ने बताया कि केरल में मॉनसूनी हवा प्रवेश करने लगी है, पर फिलहाल इसका प्रभाव बंगाल पर नहीं पड़ेगा. तापमान बढ़ेगा, पर इसमें सामान्य से बहुत अधिक वृद्धि की उम्मीद नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola