बैंक ग्राहक से फिल्मी स्टाइल में लूट लिये 40 हजार
Updated at : 09 Aug 2018 2:00 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : ओल्ड मालदा थाने के मंगलबाड़ी इलाके के एक सरकारी बैंक में दस रूपये के नोट बिखरा कर 40 हजार रुपये फिल्मी स्टाइल में लूट लिये गये. इस दौरान बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों ने छिनतईबाजों में से दो मौके पर ही धर दबोचा. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज […]
विज्ञापन
मालदा : ओल्ड मालदा थाने के मंगलबाड़ी इलाके के एक सरकारी बैंक में दस रूपये के नोट बिखरा कर 40 हजार रुपये फिल्मी स्टाइल में लूट लिये गये. इस दौरान बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों ने छिनतईबाजों में से दो मौके पर ही धर दबोचा. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर दोनों की शिनाख्त की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि लूटे गये 40 हजार रुपये बरामद नहीं हो पाये. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किये गये छिनतईबाजों की पहचान चंदू माली (24) और सुरेश दास (25) के रूप में की गयी है. चंदू का घर झारखंड में है, जबकि सुरेश हुगली का रहने वाला है. इनके साथ मौजूद एक अन्य छिनतईबाज लूट की रकम के साथ फरार है.
पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर को ओल्ड मालदा नगरपालिका के 17 नंबर वार्ड निवासी कृष्णदेव राय ने मंगलबाड़ी इलाके में यूको बैंक से 40 हजार रुपये निकाले. वह काउंटर से पैसे लेने के बाद सामने बैठकर गिन रहे थे. इसी दौरान छिनतईबाजों ने उनके सामने दस रुपये के कई नोट गिरा दिये. इसके बाद उन्होंने वृद्ध से कहा कि उनके रुपये गिरे हुये हैं.
इससे उनका ध्यान बंट गया और छिनतईबाज उनका रुपयों से भरा बैग लेकर भागने लगे. तभी कुछ ग्राहकों को मामला समझ में आ गया और उन्होंने चीख-पुकार शुरू कर दी. ग्राहकों ने दो छिनतईबाजों को पकड़ लिया. जबकि एक छिनतईबाज 40 हजार रुपये लेकर भाग निकला. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




