नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की सामूहिक पिटाई, सौंपा पुलिस को

Updated at : 22 Jul 2018 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की सामूहिक पिटाई, सौंपा पुलिस को

बर्दवान : बर्दवान थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का यौन शौषण करने के आरोप में लाला खटीक को गिरफ्तार किया. वह बाहिरसर्बमंगला मुहल्ले का निवासी है. स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ कर उसकी सामूहिक पिटाई की. इसके बाद उसे पुलिस को सौंपा. पुलिस ने उसे पोक्सो एक्ट के तहत अदालत मे पेश किया. सीजीएम ने […]

विज्ञापन
बर्दवान : बर्दवान थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का यौन शौषण करने के आरोप में लाला खटीक को गिरफ्तार किया. वह बाहिरसर्बमंगला मुहल्ले का निवासी है. स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ कर उसकी सामूहिक पिटाई की. इसके बाद उसे पुलिस को सौंपा. पुलिस ने उसे पोक्सो एक्ट के तहत अदालत मे पेश किया.
सीजीएम ने आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजने का आदेश दिया. पुलिस के अनुसार आरोपी ने 12 साल की पीड़िता को बिस्कुट और चॉकलेट का लालच दिखाकर अपने मकान मे ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. पड़ोसी इसकी जामकारी मिलते ही उत्तेजित हो गये तथा आरोपी को पकड़ कर सामूहिक पिटाई की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola