विवाहिता की आत्महत्या में सास, ननद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बर्दवान : भतार थाना पुलिस ने विवाहिता की आत्महत्या मामले में घटना के तीन साल बाद फरार आरोपी सास हर्ष बाग और ननद मधु बाग को गिरफ्तार किया. वे भतार थाना अंतर्गत नासिग्राम की निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियो को बर्दवान जिला अदालत मे पेश किया. अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजने […]

विज्ञापन
बर्दवान : भतार थाना पुलिस ने विवाहिता की आत्महत्या मामले में घटना के तीन साल बाद फरार आरोपी सास हर्ष बाग और ननद मधु बाग को गिरफ्तार किया. वे भतार थाना अंतर्गत नासिग्राम की निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियो को बर्दवान जिला अदालत मे पेश किया. अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजने का आदेश दिया.
पुलिस सूत्रो के मुताविक एक फरवरी, 2015 को रमा बाग की मौत आग मे झुलसने से हो गई थी. मृतका का मायका कटवा थाने के हरिपुर मे था. घटना के दस साल पहले उसकी शादी साधन बाग के साथ हुई थी. दो बेटियों क जन्म देने के बाद ससुराल मे प्रताड़ना शुरू हुई. आखिरकार उसने आत्मदाह कर आत्महत्या कर ली. मायके पक्ष ने हत्या का मामला दर्ज किया. पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ बधू उत्पीड़न, दहेज की सामग्री गायब करने और आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में कोर्ट में आरोप पत्र जमा कर दिया. पति के गिरफ्तार होने के बाद भी सास और ननद को फरार रहीं. चार्जशीट पेश होने के बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ. इसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई.
सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर खलासी की मौत
बर्दवान. बर्दवान शहर के आंजिरबागान मे सड़क हादसे मे कृष्ण क्षेत्रपाल की मौत हो गई. वह तालित गांव का निवासी था. पुलिस के अनुसार ट्रेक्टर में खलासी था. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola