रायगंज : फंदे से लटकाता मिला छात्रा का शव

Updated at :05 Jun 2018 3:36 AM
विज्ञापन
रायगंज : फंदे से लटकाता मिला छात्रा का शव

जलपाईगुड़ी. राजगंज थाना के कुकुरजान इलाके में एक माध्यमिक की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मृतका ने इसी वर्ष माध्यमिक की परीक्षा दी थी. घटना को लेकर मृतका के परिवार वाले सकते में हैं. जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. सोमवार सुबह मृतका ने अपने […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. राजगंज थाना के कुकुरजान इलाके में एक माध्यमिक की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मृतका ने इसी वर्ष माध्यमिक की परीक्षा दी थी. घटना को लेकर मृतका के परिवार वाले सकते में हैं. जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है.
सोमवार सुबह मृतका ने अपने घर के पास एक पेड़ पर दुपट्टे से गले में फंदा लगा लिया. रमजान का महीना होने के कारण सभी नमाज पढ़ने गये थे. मृतका के रिश्तेदार ने बताया कि उसने पिछले साल भी माध्यमिक की तैयारी की थी. लेकिन उस साल उसने परीक्षा नहीं दिया था. इस साल उसने परीक्षा दी थी. लेकिन परीक्षा के बाद से ही मानसिक अवसाद में थी. परीक्षा में फेल होने का डर उसके दिल में बस गया था. राजगंज थाना ओसी तमाल दास ने बताया कि प्राथमिक तौर पर एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है. घटना की छानबीन राजगंज थाना पुलिस कर रही है. पुलिस ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola