सारधा मामला: सीबीआई जांच और प्रवर्तन निदेशालय जांच के बीच टकराव नहीं होगा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि करोडों रुपये के शारदा घोटाले की निदेशालय की जांच के साथ सीबीआई की तहकीकात का टकराव नहीं होगा. निदेशालय के क्षेत्रीय विशेष निदेशक योगेश गुप्ता ने कहा ‘‘प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की जांच समानांतर चलेंगी और एक दूसरे के साथ उनके टकराव की कोई […]

विज्ञापन

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि करोडों रुपये के शारदा घोटाले की निदेशालय की जांच के साथ सीबीआई की तहकीकात का टकराव नहीं होगा.

निदेशालय के क्षेत्रीय विशेष निदेशक योगेश गुप्ता ने कहा ‘‘प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की जांच समानांतर चलेंगी और एक दूसरे के साथ उनके टकराव की कोई संभावना नहीं है.’’ गुप्ता ने कहा कि निदेशालय के लिए यह मायने नहीं रखता है कि इसकी जांच सीबीआई करती है या एसआईटी (पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल) जैसी कोई अन्य एजेंसी करती है.

उन्होंने कहा, ‘‘ निदेशालय प्राथमिक रुप से धन के प्रवाह और धनशोधन के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाएगा. निदेशालय की जांच का दायरा बहुत विस्तृत है.’’ गुप्ता ने कहा कि दूसरी ओर सीबीआई एसआईटी की तरह से घोटाले में शामिल लोगों की जांच करेगी.गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने कल सारदा घोटाले की सीबीआई से जांच कराने के निर्देश दिए थे. इस घोटाले से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के निवेशक प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola