न्यूटाउन आग में 40 दुकानें जल कर खाक
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Nov 2017 8:31 AM
विज्ञापन

कोलकाता : न्यू टाउन के महिषबखान में आग लगने से 40 दुकानें जलकर खाक हो गयीं. गुरुवार देर रात डेढ़ बजे आग लगी थी. हालांकि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार, रास्ते के पास कुछ लोग देर रात में पटाखे जला रहे थे, जिससे दुकानों में आग लगी. […]
विज्ञापन
कोलकाता : न्यू टाउन के महिषबखान में आग लगने से 40 दुकानें जलकर खाक हो गयीं. गुरुवार देर रात डेढ़ बजे आग लगी थी. हालांकि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
जानकारी के अनुसार, रास्ते के पास कुछ लोग देर रात में पटाखे जला रहे थे, जिससे दुकानों में आग लगी. पलभर में आग फैल गयी और दुकानें धू-धूकर जलने लगीं.
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश लेकिन सफल नहीं हुए. खबर पाकर दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










