गोरखा राष्ट्रीय कांग्रेस ने की सभा

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग: गोरखा राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज शहर के चौक बाजार स्थित सुमेरू मंच पर एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया. जनसभा में वक्ताओं ने बंगाल से मुक्त होने के लिए सिक्किम-दार्जिलिंग एकीकरण को सबसे सहज उपाय बताया. वक्ताओं ने कहा कि दार्जिलिंग व डुवार्स बंगाल का हिस्सा है, ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है. 1986 में […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग: गोरखा राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज शहर के चौक बाजार स्थित सुमेरू मंच पर एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया. जनसभा में वक्ताओं ने बंगाल से मुक्त होने के लिए सिक्किम-दार्जिलिंग एकीकरण को सबसे सहज उपाय बताया.

वक्ताओं ने कहा कि दार्जिलिंग व डुवार्स बंगाल का हिस्सा है, ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है. 1986 में गोरखालैंड आंदोलन के दौरान बंगाल सरकार ने श्वेत पत्र जारी कर इसे कबूल किया था. दार्जिलिंग व डुवार्स सिक्किम का भू-भाग है. इस सच का ऐतिहासिक दस्तोवज भी है.

गोरखा राष्ट्रीय कांग्रेस का कहना है कि जब बंगाल पुरुलिया को वापस कर सकता है, तो दार्जिलिंग व डुवार्स को क्यों नहीं. उल्लेखनीय है कि 17 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए गोरखा राष्ट्रीय कांग्रेस ने नीमा लामा को उम्मीदवार बनाया है. उनका चुनाव चिह्न् है मोमबत्ती. उन्होंने सभी को मोमबत्ती चिह्न् पर वोट डालने की अपील की है. जनसभा में गोरखा राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार नीमा लामा, अशोक लेप्चा, अमर लामा आदि ने अपनी बातें रखीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola