केएलओ आंतकी जीवन सिंह की पत्नी का शव पहुंचा सिलीगुड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2017 9:14 AM
सिलीगुड़ी. केएलओ के फरार आतंकी जीवन सिंह की पत्नी का शव उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचने से प्रशासन की नींद उड़ गयी है. महिला को गोली लगने की आशंका जतायी जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है. सोमवार शाम जीवन सिंह का परिवार व केएलओ के […]
आंतकी संगठन के केएलओ के फरार सरगना जीवन सिंह की पत्नी का शव सिलीगुड़ी पहुंचने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात गोली एक महिला को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
इस महिला के साथ दो बच्चियां भी थी. दोनों की उम्र 9 और 12 वर्ष के बीच है. महिला के मरने की खबर सुनते ही दोनों बच्चियां काफी भावुक हो गयी. मेडिकल में महिला का नाम रेखा राजवंशी बताया गया था. लेकिन जब पुलिस जांच में उतरी तो पाया कि मृत महिला केएलओ के कमांडर जीवन सिंह की पत्नी भारती दास सिंह है. पूछताछ में दोनों बच्चियों ने इस सच्चाई को स्वीकार कर खुद को जीवन सिंह की बेटी बताया. इतना खबर मिलते ही सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के कान खड़े हो गये.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला को जिस एंबुलेंस में मेडिकल तक लाया वह नेपाल नंबर की गाड़ी थी. इस जानकारी से पुलिस काफी हैरान है. वर्षों से जीवन सिंह फरार है. नेपाल नंबर की गाड़ी से उसकी पत्नी का शव मेडिकल तक पहुंचाये जाने से पुलिस जीवन सिंह के नेपाल में होने की संभावना जता रही है. उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पुलिस चौकी घटना की जानकारी सर्वप्रथम शहर के कमिश्नर नीरज कुमार सिंह को दी. इसके बाद पुलिस ने जीवन सिंह के परिवारवालों को इतल्ला कर स्थानीय कुमारग्राम व अलीपुरद्वार पुलिस थाने से संपर्क किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










