सीएम आवास के बाहर पकड़े गये दो संदिग्ध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2017 8:26 AM
कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर सोमवार को घूम रहे दो संदिग्धों को कालीघाट थाने की पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. आरोपियों के पास से हथियार मिले हैं. दोनों की पहचान सुंदर सिंह सरदार और सुजाता सिंगुरा के रूप में हुई है. दोनों खुद को पुरुलिया के माओवादी संगठन का […]
लेकिन उनके घर के पास नहीं पहुंच पाने के कारण इधर-उधर घूम रहे थे. पुलिस का कहना है कि यह भी हो सकता है कि दोनों किसी और कारण से यहां आये हों और पकड़े जाने के बाद अपना बयान बदल रहे हों. इधर प्राथमिक पूछताछ के बाद कालीघाट थाने की पुलिस ने दोनों संदिग्धों को राज्य पुलिस के इंटेलिजेंस ब्रांच (आइबी) के हवाले कर दिया गया. फिलहाल आइबी के अधिकारी उसके बारे में पुरुलिया पुलिस से विस्तृत जानकारी हासिल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










