सुरेंद्रनाथ कॉलेज के बाहर 15 लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2017 9:57 AM

विज्ञापन

कोलकाता. लालबाजार एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने मध्य कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज के पास से दो लोगों को 15 लाख रुपये के अवैध लेन-देन के लिए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अरोपियों के नाम श्यामल पोद्दार (50) और सुब्रत चक्रवर्ती (59) हैं. श्यामल हुगली के चंदननगर का रहनेवाला है, जबकि सुब्रत चक्रवर्ती मोचीपाड़ा इलाके […]

विज्ञापन

कोलकाता. लालबाजार एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने मध्य कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज के पास से दो लोगों को 15 लाख रुपये के अवैध लेन-देन के लिए गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अरोपियों के नाम श्यामल पोद्दार (50) और सुब्रत चक्रवर्ती (59) हैं. श्यामल हुगली के चंदननगर का रहनेवाला है, जबकि सुब्रत चक्रवर्ती मोचीपाड़ा इलाके का निवासी है. दोनों से प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सेंट जेवियर कॉलेज में दाखिले के लिए दोनों में रुपयों की डील हुई थी. यही रुपये देने श्यामल चंदननगर से कोलकाता आया था.

मोचीपाड़ा थाना अंतर्गत सुरेंद्रनाथ कॉलेज के पास वह 15 लाख रुपये अवैध तरीके से सुब्रत के हवाले कर रहा था. इसी समय लालबाजार की एआरएस की टीम ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया. इस घटना के बाद रुपये देनेवाले व रुपये लेनेवाले दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जायेगा. इस घटना में और भी कोई शामिल है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola