सिलीगुड़ी में मोदी जल्द करेंगे सभा!

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी दाजिर्लिंग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलुवालिया के समर्थन में सिलीगुड़ी में चुनावी रैली करेंगे. हालांकि रैली का दिन अभी तय नहीं हुआ है. उक्त जानकारी एसएस अहलुवालिया ने दी है. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी में नरेंद्र मोदी की रैली के […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी दाजिर्लिंग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलुवालिया के समर्थन में सिलीगुड़ी में चुनावी रैली करेंगे. हालांकि रैली का दिन अभी तय नहीं हुआ है.

उक्त जानकारी एसएस अहलुवालिया ने दी है. उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी में नरेंद्र मोदी की रैली के लिए तैयारी भी चल रही है. श्री अहलुवालिया ने कहा कि वह 24 मार्च को पर्चा दाखिल करेंगे. पर्चा दाखिल करने के बाद वह पहाड़ व समतल की कई जगहों का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि पहाड़, समतल व डुवार्स विकास से कोसों दूर है. इन क्षेत्रों में विकास की बहुत आवश्यक्ता है. उन्होंने कहा कि दो-तीन अप्रैल को वह समतल की कई जगहों पर चुनावी सभा व रैली करेंगे.

सिलीगुड़ी व दाजिर्लिंग से मेरा बहुत ही पुराना नाता रहा है. इस क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है. उन्होंने आज कालिंगपोंग में चुनाव प्रचार किया. वहां आम लोगों ने पूरा सहयोग किया. हर इलाके में चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. कई स्थानों पर भाजपा के चुनाव कार्यालय खोले जा रहे हैं. भाजपा की ओर लोगों का काफी झुकाव है. भाजपा के खाते में 272 सीटें आयेंगी. भाजपा का सरकार बनना तय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola