Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में आफत की बरसात, भारी बारिश के कारण देहरादून में कल सभी स्कूल बंद

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Jul 2024 9:51 PM

विज्ञापन

Uttarakhand Rain Alert | PTI

Uttarakhand Rain Alert: सावन की पहली सोमवारी में उत्तराखंड में जमकर बारिश हुई. पौड़ी और टिहरी समेत देहरादून में जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल यानी मंगलवार को देहरादून में भारी बारिश हो सकती है. एहतियातन जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन

Uttarakhand Rain Alert: पहाड़ों से लेकर मैदान तक मानसून की बारिश (Monsoon Rain) हो रही है. उत्तराखंड भी बारिश से बेहाल है. प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सोमवार को करीब पूरे दिन बारिश होती रही. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश की आशंका जाहिर की है. विभाग ने कहा है कि देहरादून में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है. वहीं बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले भर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. देहरादून में कल यानी मंगलवार को डीएम ने 12वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद रहने के आदेश दिए हैं.

मंगलवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर सोमवार के लिए टिहरी, देहरादून और हरिद्वार में येलो अलर्ट जारी किया था. वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि देहरादून जिले में मंगलवार को कहीं-कहीं बादलों के गरजने और बिजली के चमकने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए देहरादून की जिलाधिकारी ने पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को मंगलवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं.

सोमवार को देहरादून में जमकर बरसे बदरा
देहरादून मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में 52 मिमी जबकि हरिद्वार जिले के लक्सर में 98 मिमी बारिश दर्ज की गयी. वहीं, गढ़वाल क्षेत्र के पौड़ी और टिहरी जिले में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई. देहरादून में सोमवार तड़के शुरू हुई बारिश से कुछ घंटों में ही राजपुर रोड, गांधी रोड, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, हरिद्वार रोड, शिमला बाईपास और आशारोड़ी चौक जैसे शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी. भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण कई मार्गों पर यातायात जाम हो गया. ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर के पास भूस्खलन के कारण कांवड़ियों समेत अनेक यात्री रास्ते में ही फंस गये. भाषा इनपुट के साथ.

Also Read: Jammu Kashmir: राजौरी में सेना की चौकी पर आतंकी हमला, जवानों ने भी संभाला मोर्चा, एक आतंकवादी ढेर

NEET-UG 2024 पेपर लीक पर SC ने क्या कहा, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola