उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ससुर-दामाद समेत चार लोगों की मौत, आठ जख्मी

Updated:
विज्ञापन

गोंडा (उत्तर प्रदेश): जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ससुर-दामाद समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज (सीबीएन) मार्ग पर बेलमत्थर गांव के समीप बुधवार रात करीब 11 बजे एक डीसीएम […]

विज्ञापन

गोंडा (उत्तर प्रदेश): जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ससुर-दामाद समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज (सीबीएन) मार्ग पर बेलमत्थर गांव के समीप बुधवार रात करीब 11 बजे एक डीसीएम मेटाडोर और कमांडर जीप में आमने-सामने से भिड़ंत होगयी. इसकी चपेट में एक मोपेड पर सवार ससुर-दामाद भी आ गये.

इस हादसे में दर्जन भर लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गयी.

मृतकों में मोपेड चालक मन्नू (55) और साथ में बैठे शेरू (22), जीप चालक गोल्डी उर्फ रामजी (32) तथा सरस्वती सिंह (46) शामिल हैं. गंभीर रूप से जख्मी आठ अन्य लोगों का इलाज चल रहा है.

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मृतकों के शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola