दिल्ली-वाराणसी के बीच दौड़ेगी दूसरी स्लीपर वंदेभारत, छठ-दिवाली के दौरान 16 कोच में 823 यात्री कर सकेंगे सफर
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (फोटो-एक्स)
दिल्ली और वाराणसी के बीच देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस जल्द चलने की तैयारी में है. यह ट्रेन रात में चलेगी और सुबह गंतव्य पर पहुंचेगी, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी. 16 कोचों वाली इस ट्रेन में 823 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी.
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली और वाराणसी के बीच देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है. प्रस्तावित ट्रेन प्रयागराज और कानपुर के रास्ते संचालित होगी. रेलवे प्रशासन इस ट्रेन का ट्रायल सितंबर में शुरू करने और दिवाली तक सेवा शुरू करने की तैयारी में है. हालांकि, ट्रेन नंबर, किराया और नियमित परिचालन की अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.
रात में चलेगी ट्रेन, सुबह पहुंचेगी दिल्ली
प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार वाराणसी से ट्रेन रात 9:20 बजे रवाना होकर रात करीब 10:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. इसके बाद कानपुर सेंट्रल होते हुए सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंचने का प्रस्ताव है. वापसी में नई दिल्ली से रात 9:20 बजे रवाना होकर ट्रेन सुबह 5 बजे वाराणसी पहुंच सकती है. यह समय-सारिणी फिलहाल प्रस्तावित है और रेलवे की अंतिम मंजूरी के बाद इसमें बदलाव संभव है.
16 कोच, 823 यात्रियों की क्षमता
प्रस्तावित स्लीपर वंदेभारत में 16 कोच होंगे. इनमें 11 थर्ड एसी, चार सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल होने की जानकारी है. पूरी ट्रेन में करीब 823 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन की प्राथमिक मेंटेनेंस जिम्मेदारी उत्तर रेलवे को दिए जाने की बात सामने आई है.
130 से 160 किमी प्रति घंटे तक रफ्तार प्रस्तावित
ट्रैक की स्थिति और मिशन रफ्तार परियोजना के अनुरूप ट्रेन की परिचालन गति 130 से 160 किमी प्रति घंटे के बीच रखे जाने की योजना है. इससे दिल्ली, प्रयागराज और वाराणसी के बीच रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा. फिलहाल रेलवे बोर्ड की ओर से नियमित सेवा की तारीख, ट्रेन नंबर और किराये की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए