UP में सुरक्षा का नया अध्याय! 60,244 कांस्टेबलों को मिला नियुक्ति पत्र
Published by : Neha Kumari Updated At : 15 Jun 2025 3:23 PM
Uttar Pradesh News 60244 constables appointment-letters by cm yogi and amit shah
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी ने 60,244 नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बांटे. शाह ने नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों को मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें देश के सबसे बड़े पुलिस बल का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी.
Uttar Pradesh News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60,244 नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बांटा. समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मंच पर मौजूद थे. बता दें कि 60,244 पुलिस कांस्टेबलों में से 12 हजार पदों पर महिलाएं नियुक्त हुई हैं. केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि हमने जो महिलाओं के लिए आरक्षण दिया था, उसे उत्तर प्रदेश सरकार ने सफलता पूर्वक लागू किया है.
सीएम योगी ने महाकुंभ 2025 में पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका की याद दिलाई
सीएम योगी ने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि महाकुंभ 2025 की सफलता में पुलिस अधिकारियों का सबसे बड़ा हाथ था. पुलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह सुनिश्चित किया कि सारी व्यवस्था सही ढंग से हो. वह कहते हैं कि जिस प्रकार पुलिस अधिकारियों ने महाकुंभ के समय सारी जिम्मेदारी संभाली थी, उसी तरह सामान्य पुलिसिंग में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर कार्यभार संभालें. इस बात को आगे बढ़ाते हुए अमित शाह कहते हैं कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस फिर से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की ओर लगातार आगे बढ़ रही है.
अमित शाह ने दी बधाई
अमित शाह ने युवाओं को बधाई दी साथ ही सीएम योगी की बात पर जोर देते हुए नवचयनित पुलिस कांस्टेबलों को कानून व्यवस्था का पालन हो इस बात को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. अमित शाह ने आगे कहा कि हमने बिना किसी खर्ची-पर्ची के नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कराया है.
यह भी पढ़े: PM Modi Cyprus Visit: पीएम मोदी साइप्रस की धरती से तुर्की को देंगे कड़ा संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










