ePaper

यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में आज बारिश से भारी तबाही की आशंका, IMD का अलर्ट

Updated at : 24 May 2025 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Aaj Ka Mausam

UP Weather Aaj Ka Mausam

UP Weather Aaj Ka Mausam: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने आज यानी 24 मई को भी प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

UP Weather Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लू से राहत मिली है. यूपी के लगभग सभी इलाकों में बारिश हो रही है. लेकिन यह बारिश कहीं-कहीं जान की आफत बन गई है. इसी बीच आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने आज यानी 24 मई को भी प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें, तो उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में वज्रपात और गरज-चमक के साथ भयंकर बारिश हो सकती है. इनमें कुशीनगर, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, जालौन, मऊ, कानपुर नगर, इटावा, फिरोजाबाद, सुल्तानपुर, रामपुर, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, गाजीपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, अमेठी, प्रयागराज, बरेली, सोनभद्र, सीतापुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मथुरा, गोरखपुर, झांसी, संत रविदास नगर, बाराबंकी, बलरामपुर, देवरिया, फतेहपुर, एटा, गोंडा, हाथरस, चंदौली, बहराइच, ललितपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, हरदोई, श्रावस्ती, रायबरेली, मुरादाबाद, औरैया, बलिया, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, कासगंज, बस्ती, अयोध्या, फरुखाबाद, महोबा, आगरा, आजमगढ़, शामली, लखनऊ, प्रतापगढ़, और महाराजगंज के आसपास के इलाके शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी में कोरोना ने दी दस्तक, इतने मरीज हुए कोविड पॉजिटिव

यह भी पढ़ें- इंसानों को खाया, भेजे का पिया सूप, नरभक्षी राजा कोलंदर को उम्र कैद

झोंकेदार हवाएं चलने के आसार

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि यूपी में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. इसके अलावा, तेज आंधी के सात बिजली चमकने का भी अलर्ट है. बीते दिन की बात करें तो तराई और पूर्वी हिस्से में तापमान में 7-9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, IMD ने अगले 24 घंटे में पारा बढ़ने की आशंका जताई है.

यह भी पढ़ें- यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 27 डिप्टी एसपी का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

ऐसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर 29 मई तक बने रहने की संभावना है. प्रदेश में रविवार को भी गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने, बादलों की गर्जना और बिजली चमकने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. हवाओं की रफ्तार इस अवधि में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola