काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO बने सत्यम मिश्रा, जानें UP के किन 5 PCS अफसरों की बदली जिम्मेदारी
काशी विश्वनाथ मंदिर CEO
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर 5 PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है. प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. तबादला सूची के अनुसार कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हुआ है.
Kashi Vishwanath Temple CEO: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर पांच PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है. इस फेरबदल में प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. काशी विश्वनाथ मंदिर के तत्कालीन CEO विश्वभूषण मिश्रा का हाल ही में तबादला किया गया था.
मंगलेश दुबे को प्रयागराज ADM सिटी का अतिरिक्त प्रभार
तबादला सूची के अनुसार मंगलेश दुबे, उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज (स्थानांतरणाधीन) को अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. वहीं अरविंद कुमार द्विवेदी, जो अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), लखनऊ बनाया गया है.
सीमा पांडेय को फिरोजाबाद ADM न्यायिक की जिम्मेदारी
सीमा पांडेय, जो नगर निगम वाराणसी में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थीं, उन्हें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है. इसके अलावा अभय कुमार पांडेय का अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), कासगंज के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है. वह कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर में अपने पद पर ही बने रहेंगे.
कौन हैं सत्यम मिश्रा, जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी?
हरदोई के रहने वाले PCS अधिकारी सत्यम मिश्रा इससे पहले प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात थे. इससे पहले वह बरेली, गाजीपुर, महाराजगंज और चित्रकूट में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने रामपुर में सिटी मजिस्ट्रेट और मुरादाबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी भी संभाली है. अब उन्हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का CEO बनाया गया है.
Must Read- शादी का वादा कर करीब आया सिपाही, गर्भ ठहरते ही बदले तेवर... महिला ने थाने पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए