"सपा अब व्यक्तिवादी और गुंडागर्दी का समर्थन करने वाली पार्टी", बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

Updated:
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर बृजेश पाठक का हमला (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और अब व्यक्तिवादी राजनीति व गुंडागर्दी का समर्थन करती है.

विज्ञापन

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी की स्थिति पर चिंता करनी चाहिए. डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और अब अराजक व अलोकतांत्रिक हो गई है.

विज्ञापन

जनेश्वर मिश्रा के सिद्धांतों से भटकने का लगाया आरोप

बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी आदरणीय जनेश्वर मिश्रा के सिद्धांतों से दूर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्रा का मानना था कि जब सदन का सत्र चल रहा हो, तब लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से जनता की आवाज उठाई जानी चाहिए. डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि सपा अब राम मनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्रा के आदर्शों पर नहीं चल रही है.

'व्यक्तिवादी राजनीति से प्रेरित हो गई है सपा'

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब व्यक्तिवादी राजनीति से प्रेरित पार्टी बन गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अराजकता, गुंडागर्दी और राज्य को दंगों की ओर धकेलने वालों का समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को नकार दिया है.

'भाजपा सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही'

बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के नारे के तहत सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर केंद्रित है, जबकि सपा अपनी दिशा से भटक चुकी है.

Must Read- रेस्क्यू टीम ने काटा DCM का केबिन, फिर भी नहीं बच सकी ड्राइवर-कंडक्टर की जान, लखनऊ में भीषण सड़क हादसा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola