थाने के गेट पर महिला सिपाही को लगी गोली, गले को चीरते हुए सिर से निकली बुलेट, मौत ने खड़े किए कई सवाल

Updated:
विज्ञापन

थाने के गेट पर महिला सिपाही को लगी गोली

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महिला थाने के गेट पर तैनात सिपाही प्रियंका यादव की रहस्यमयी मौत ने हड़कंप मचा दिया है. सरकारी राइफल से चली गोली की जांच जारी है, जिसमें खुद को गोली मारने या गलती से फायर होने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

UP Police Constable Death: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मंगलवार सुबह महिला थाने के गेट पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव की गोली लगने से मौत हो गई. सुबह अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में हड़कंप मच गया. साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो प्रियंका खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी. उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि गोली उसके गले में लगी और सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई. प्रियंका ने पिछले साल ही पुलिस बल ज्वाइन किया था.

विज्ञापन

सरकारी राइफल के साथ पहरा ड्यूटी पर थी प्रियंका

डीएसपी सौरभ सामंत के मुताबिक, प्रियंका यादव महिला थाना में पहरा ड्यूटी पर तैनात थी. घटना के वक्त उसके पास सरकारी राइफल थी. गोली किस परिस्थिति में चली, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत, डीएसपी सौरभ सामंत समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, साक्ष्य किए सुरक्षित

पुलिस ने घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है और मौके से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया है. इसके अलावा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. प्रियंका के कमरे की भी तलाशी ली गई, लेकिन वहां से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

खुद को गोली मारी या गलती से हुआ फायर? जांच जारी

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं है कि प्रियंका ने खुद को गोली मारी या सरकारी राइफल से गलती से फायर हुआ. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही महिला कांस्टेबल की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

Must Read- जमीन विवाद में बेटी बनी पिता के गुस्से का शिकार, सोते समय मारी गोली, 7 साल बाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola