सरकार की तैयारी से खुलेंगे रोजगार के हजारों मौके, यूपी को आयुष हब बनाने की तैयारी, अस्पतालों से लेकर दवा कंपनियों तक मिलेगा बढ़ावा

Updated:
विज्ञापन
यूपी को आयुष हब बनाने की तैयारी (AI सांकेतिक तस्वीर)

यूपी को आयुष हब बनाने की तैयारी (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार नई आयुष नीति के तहत प्रदेश को आयुष चिकित्सा का केंद्र बनाने की तैयारी में है. इस नीति से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नई आयुष नीति लाने की तैयारी में है. प्रस्तावित नीति के तहत राज्य में नए आयुष अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेदिक दवा निर्माण इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहन दिया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, निजी निवेश बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. नई नीति में निजी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की रियायतें देने का प्रस्ताव है. इसमें रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराना, स्टांप शुल्क और बिजली शुल्क में छूट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके बदले निवेशकों को स्थानीय लोगों को रोजगार देने और आम नागरिकों को किफायती दर पर उपचार उपलब्ध कराने की शर्त पूरी करनी होगी.

तीन श्रेणियों में होगा विकास

प्रस्तावित नीति के तहत आयुष क्षेत्र का विकास तीन स्तरों पर किया जाएगा. पहले स्तर पर पीपीपी मॉडल के माध्यम से आयुष कॉलेज और 400 बेड वाले आधुनिक अस्पताल स्थापित किए जाएंगे. दूसरे स्तर पर 50 से 100 बेड वाले आयुष अस्पताल विकसित किए जाएंगे. वहीं तीसरे स्तर पर आयुष पर्यटन ग्राम बनाए जाएंगे, जहां पंचकर्म, कायाकल्प, मर्म चिकित्सा, तनाव प्रबंधन, स्लिमिंग और वेलनेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

औषधीय खेती को मिलेगा बढ़ावा

प्रदेश के विभिन्न जलवायु क्षेत्रों के अनुसार औषधीय फसलों की खेती को बढ़ावा देने की योजना है. दवा निर्माण कंपनियों को स्थानीय किसानों से अधिक से अधिक कच्चा माल खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे.

पिछड़े जिलों पर रहेगा विशेष फोकस

नई नीति में उन जिलों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जहां अभी आयुष क्षेत्र का पर्याप्त विकास नहीं हुआ है. ऐसे क्षेत्रों में अस्पताल, कॉलेज और दवा निर्माण इकाइयां स्थापित करने वाले निवेशकों को अधिक अनुदान देने का प्रस्ताव है. वहीं बड़े शहरों में अनुदान की दर अपेक्षाकृत कम रहेगी.

आयुष मंत्री ने बताई नई नीति की बड़ी योजना

आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को आयुष चिकित्सा, औषधीय खेती और स्वास्थ्य पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाना है.

Input- Ravi Ranjan Kumar

Must Read- युवा साइंटिस्ट की 5-स्टार होटल में मौत, ऑटोमैटिक रोटी मेकर और ई-ट्रैक्टर से देशभर में बनाई थी पहचान


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola